Tuesday, December 5, 2017

सच

मेरा सच
मेरे लिए सच है
और
यही सच है

Saturday, December 2, 2017

यही चलता है

जो रह जाते हैं
वो रोते हैं
वो भी जाते हैं
यही चलता है

Wednesday, November 29, 2017

Zameen

रहो चाहे ऊँची मीनारों में
या फिर किन्हीं दरख़्तों के नीचे
ज़मीन कभी ना कभी
पैरों तले से
सरक ही जाती है

उतार

चढ़ावों के बाद के उतार
और भी गहरे लगते हैं
इसीलिए
समतल ज़मीन पर चलती हूँ

Wednesday, November 8, 2017

Journey

Been walking in many people's shoes
For a long long time
Tried all shapes
Sizes
Colours
Some warm and cozy
Some tattered and old
Some fitting
Some not
Tried them all
Yet I am still here
Right where the journey began
Guess
I'll have to make my own.

Thursday, October 26, 2017

काँच

टूटे हुए काँच के टुकड़ों से
बन जाती हैं
फिर भी कुछ नई तस्वीरें
चटके हुए काँचों का
कुछ नहीं होता


Market

Standing in the market place
All alone,with
Bags full of memories
Sacks full of wisdom
Boxes full of ideas
Bundles of suggestions

Not even selling
Offering for free
But
No takers
No takers at all
Guess ,will have to
Leave it at that
'Cause it seems
Destiny has its own treasures in store
For them
May be some jewels of bliss
Perhaps a lot of pain
But
Their own gain.

Monday, October 16, 2017

सपने

ज़िंदगी को नहीं
आदमी एक सपने को जीना चाहता है
दर हक़ीक़त
सपनों की मिट्टी कूट कर
जो सड़क बनती है
ज़िंदगी उसके ऊपर शान से
क़दम रखती हुई
चलती है


Saturday, October 7, 2017

सफ़र

चलो अच्छा है
आख़िरी सफ़र में
Baggage claim तक
जाना नहीं पड़ेगा
वक़्त कम लगेगा

Sunday, October 1, 2017

The cup

It has been ages
Since I have been staring at the empty and gaping cup in front of me
Either fill it up
Or take it away

Saturday, September 30, 2017

शिद्दत

आँसुओं वो भी थे
आँसू ये भी हैं
आँसुओं में नमक उतना ही है
शिद्दतों में फ़र्क़ रहा होगा

छोड़ दिया

सवालों में उलझना छोड़ दिया
जवाबों का इंतज़ार छोड़ दिया
जो मिला है ले के बैठे हैं किनारे पर
कश्ती को लहरों के हवाले छोड़ दिया

Sunday, August 20, 2017

मौत को मद्देनज़र रखते हुए
ज़िंदगी के काम निबटाते चलो

Saturday, June 3, 2017


पहचान

आइना देखती हूँ रोज़ाना
पहचान नहीं पाती हूँ उस चेहरे को
जो झाँकता है वापस उस आइने से मेरी तरफ़
 भटक गया है मेरा वजूद
कभी बनाए हुए
तो कभी बताए हुए
रास्तों पर चलते चलते
ओढ़ी हुई मुस्कान
माँगी हुई हँसी
ताकि आसपास चेहरों की मुस्कान बनी रहे
बने बनाए क़दमों की निशानों पर
पैर जमा जमा कर चलते हुए
अब थक चली हूँ
अपने पास वापस आना चाहती हूँ

Monday, May 29, 2017

मन

एक मन हँसता है
एक मन रोता है
एक चुपचाप सा
एक गुनगुनाता है

एक पंख सा हल्का
एक चट्टान सा 
एक है ज़मीन सा 
एक आसमान सा 

सोचती हूँ 
कौन सा मन मेरा है 
या फिर मेरा समझना ही 
मेरी एक भूल है ?


दीवार

शक होता है तेरे होने पर
तो कभी
यक़ीन होता है
तेरे होने पर
बार बार ज़िंदगी की दीवार पर
कभी शक
तो कभी यक़ीन की
ईंटें
चुनती हूँ गिराती हूँ
पता नहीं आख़िरी ईंट कौन सी होगी


Wednesday, May 24, 2017

Coccoon

I could be a butterfly
But
I never left my coccoon

Thursday, May 18, 2017

Want to know

Want to know
But I know
That we are not meant to know
Even so
I want to know

Tuesday, May 16, 2017

रंग

हरेक रंगीनी के साथ जुड़ा है
उसके बदरंग हो जाने का डर
बेहतर है कि बेरंग ही रहें

Monday, May 15, 2017

Tears

Some tears don't have salt
They have acid

Heart

Heart has its own feet